दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: दरभंगा। लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण ने सोमवार को एमआरएम कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। उन्होनें निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. एलपी जायसवाल ने प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षक-कर्मियों की ओर से स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन कर प्रो. नारायण का स्वागत किया गया और प्रो. जायसवाल को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. सुप्रिता शालिनी बनी हिन्दी विभागाध्यक्षदरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में डॉ. सुप्रिता शालिनी को हिन्दी विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने शनिवार को इस आशय का कार्यालय आदेश निर्गत करते हुए डॉ. शालिनी को पदभार ग...