दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा आकाशवाणी केंद्र 1976 में स्थापना काल से ही संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां की प्रसारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस पहल की जा रही है। मिशन मोड में एफएम चैनल के विस्तारीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंदरभंगा आकाशवाणी केंद्र पहुंचकर वहां के एफएम संयंत्र, विकासात्मक योजनाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारयों के साथ बैठक कर विभिन्न सुझाव तथा निर्देश दिए। सांसद ने अधिकारयों से वहां के प्रसारण अवसंरचना को आधुनिक तकनीक से विकसित किए जाने तथा प्रसारण व्यवस्था को देश स्तर पर संवाद के प्रमुख केंद्र बिंदु बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि यहां साढ़े 15 करोड़ रुपए की लाग...