दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: दरभंगा। बिहार शिक्षा सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय देव कन्हैया शनिवार को जिले के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित प्रशिक्षणों के बीच पहुंचकर विभिन्न परिचर्चाओं में शामिल हुए। श्री कन्हैया ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जुड़े विद्यालयी लाभ एवं सामाजिक दृष्टिकोण पर विशेष चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। डायट,बाईट सभी जगह आयोजित हो रहे प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षुओं से रू-ब-रू हुए तथा कई जानकारियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...