दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा को लेकर दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- वर्षापात की स्थिति की नियमित एवं प्रभावी निगरानी करें: प्रमंडलीय आयुक्तबैठक का उद्देश्य बैठक में बाढ़ सुरक्षा, तटबंधों की स्थिति, नदी कटाव, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा अंतर-जिला समन्वय सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में आयुक्त ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बारी-बारी से सभी अभियंताओं से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षण अभियंताओं को तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें-...