दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के उत्साह के बीच 'उमंग 2026-27' में कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत तीन दिनों तक कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमंडल और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय उमंग खेलकूद प्रतियोगिता का समापनप्रतियोगिताओं की तारीख और उद्देश्य प्रतियोगिताएं 23 से 25 नवंबर तक चलेंगी। उमंग का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षम...