Darbhanga News: पेयजल के लिए बच्चे हलकान, विभाग मौन
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बाजितपुर में ग्रीष्मावकाश के बाद से ही बच्चे और शिक्षक पानी के लिए तरस रहे हैं। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग इस समस्या पर कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सक्रियता की पोल खुल रही है। बिना पानी के पूरे दिन विद्यालय में रहना बच्चों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। एक अभिभावक ने इस संबंध में विभाग से शिकायत भी की, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। अभिभावकों और रसोइयों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की कमी से कई बार बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में प्रधान शिक्षिका को अपने निजी पैसे से पानी खरीदकर विद्यालय का संचालन करना पड़ा। मध्याह्न भोजन योजना का संचालन प्रभावित होने पर, रोज पानी खरीदकर इसे चलाने की वैकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.