दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग कराने के लिए जागरूकता प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीएम ने जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र सुनिश्चित कराने की अपील की, ताकि उन्हें पेंशन की राशि का भुगतान ससमय एवं सुचारू रूप से हो सके। मौके पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। पेंशनधारियों के खाते में भेजी गयी राशिदरभंगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि सोमवार को हस्तांतरित की गई। यह भी पढ़ें- भोजपुर के 2,67,342 पेंशनधारियों के खात...