दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: बेनीपुर। बहेड़ा बाजार के एक ज्वेलरी दुकानदार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कलुआही थाना पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए संजय साह नामक व्यक्ति को बहेड़ा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि बहेड़ा बाजार में संजय ज्वेलरी की दुकान चलाता है। बहेड़ा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कलुआही पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...