दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर गत 23 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अभी तक 18 युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 15 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा है। बचे हुए पत्थरबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें चिन्हित कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पहले संयम दिखाया फिर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ापुलिस की कार्रवाई पुलिस ने अभी तक पत्थरबाजों को चिन्हित किया है। पुलिस को मालूम हुआ कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में उप महापौर नाजिया हसन उपस्थित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लहेरियासराय, कोतवाली, नगर व विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने नगर निगम पह...