दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग तथा डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 26 अक्टूबर को मिथिला का पुराता्त्विवक इतिहास विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन संस्कृत विभाग के सभागार में आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई), कोलकता के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. फणिकान्त मिश्र शामिल होंगे। नि:शुल्क राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। सेमिनार की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई, जिसमें एआईएच विभागाध्य...