दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। वार्ड पार्षद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अपने-अपने वार्डों में आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देंगे और इसके लाभ से अवगत कराएंगे। वार्ड पार्षदों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए शनिवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में कार्यशाला हुई। डीएम ने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वार्डों में आम लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराएं। कहा कि वार्ड पार्षद स्थानीय स्तर पर लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए उनकी भूमिका इस योजना के प्रचार-प्रसार एवं पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सोलर लगाएंगे तो घट...