दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। एनएच 527 बी पर केवटी थाना क्षेत्र के ढेरीचक चौक के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बाइक को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया गया। वहां जांच कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के लदारी गांव निवासी राजीव कुमार झा के पुत्र नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी (22) के रूप में की गई है। वे शहर के बेला मोड़ स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम बेंता थाने की पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हा...