दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। शहर के इवारा होटल ग्राउंड में आयोजित डांडिया में हिस्सा लेने के लिए लोग पारंपरिक और मॉडर्न ड्रेस में पहुंचे। इस दौरान होटल के ग्राउंड में मौजूद युवक-युवतियां डीजे की लाइव परफॉर्मेंस व म्यूजिक पर जमकर झूमते हुए नजर आए। रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में सजे कई विद्यार्थियों ने संगीत की ताल पर डांडिया खेलकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। डांडिया की मस्ती में लोग देर शाम तक सराबोर रहे। महिलाएं व युवतियां डांडिया टकरातीं झूमती रहीं। युवा वर्ग भी कुर्ता-पजामा व गले में गमछा लगाए डांडिया खेलने में पीछे नहीं रहे। छोटे-छोटे बच्चे भी युवाओं से आगे निकलते गीत-संगीत पर झूमते दिखे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: पारंपरिक व मॉडर्न परिधानों में सजकर आए छोटे छोटे बच्चों ने भी डांडियां का मजा लिया। एक से एक ...