दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: दरभंगा। लहेरियासराय-समस्तीपुर एसएच पर विशनपुर थाना क्षेत्र के रक्सी पुल के नीचे पानी भरे खेत से सोमवार की सुबह एक युवक का शव देख सनसनी फैल गई। देखते-देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। औंधे मुंह पड़े शव को देख लोग दूसरी जगह हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है। शरीर पर नीले रंग का जींस पैंट और उजले रंग का चेकदार शर्ट मिला है। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और बाइक की चाबी बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गोमती में उतराते मिले शव की शिनाख्त शव के तीन-चार दिन पुराना होने का अनुमान है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की जेब में मिले मोबाइल फोन से सिम निकालकर पहच...