दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा में पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति की शुरुआत मिथिला के विकास का नया आयाम है। न केवल दरभंगा, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के इतिहास में नए अध्याय का आरंभ हुआ है जो लम्बे समय तक स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' पर दरभंगा में पीएनजी गैस स्टेशन का शुभारंभ होना पीएम मोदी के मिथिला के विकास की प्रतिबद्धता का ज्वलंत उदाहरण है। ये बातें गुरुवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने डीएमसीएच परिसर में पीएनजी गैस स्टेशन का शुभारंभ करते हुए कही।

गैस स्टेशन का उद्घाटन सांसद डॉ. ठाकुर ने नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री हरि सहनी, बीपीएसएल के क्षेत...