Darbhanga News: पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: कमतौल/जाले। जाले थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान पांच लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सतेर निवासी सौखी सहनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस टीम गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान बसंत के महतो चौक के पास एनएच 527सी से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। साथ ही एक काले रंग की बाइक भी जब्त की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है。
अलीनगर:ट्रैक्टर से 122 लीटर विदेशी शराब बरामद अलीनगर। थाना क्षेत्र के महिनाम-ठेंगहा मुख्य मार्ग स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.