दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: दरभंगा। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। यह बात मंडल कारा, दरभंगा परिसर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक स्नेहलता ने कही। उन्होंने दोनों संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए परिसर में पौधरोपण के लिए चयन करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण एवं देखभाल जेल प्रशासन करेगा।

पौधों की देखभाल इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. आरबी खेतान ने जेल अधीक्षक के आग्रह पर आश्वस्त किया कि रेडक्रॉस सोसाइटी मंडल कारा परिसर में शीघ्र मेडिकल कैंप लगाएगा। रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष सह हॉर्टिकल्चर सोसाइटी के सचिव राघवेंद्र कुमार ने कहा कि जिन...