Darbhanga News: पब्लिक स्कूल दरभंगा में कार्यक्रम
दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला में एंटी-ड्रग सिम्पोजियम का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यालय के सचिव डॉ. बीके मिश्रा ने विद्यार्थियों से आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। निदेशक राहुल मिश्रा ने 'से नो टू ड्रग्स, चूज लाइफ' का संदेश अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने जागरूकता, सही मार्गदर्शन व स्वस्थ जीवनशैली को नशे के विरुद्ध प्रभावी उपाय बताया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीएवी स्कूल में छात्रों को लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.