दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। पब्लिक स्कूल दरभंगा बेला में मंगलवार को हेड बॉय एवं हेड गर्ल चुनाव-2026 के लिए मतदान हुआ। विद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। उम्मीदवारों के लिए 70 प्रतिशत उपस्थिति, बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और स्वच्छ अनुशासनात्मक रिकॉर्ड अनिवार्य किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ. आरआर चौरसिया ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। विद्यालय के निदेशक राहुल मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं सक्षम नागरिक बनाना भी है। कांग्रेस नेताओं ने शहर में निकाला पैदल मार्चदरभंगा। लोस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी विरोध में मंगलवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के तत्वावधान में जिलाध...