दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बीते आठ दिनों से नगर निकायों में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था शुक्रवार से पटरी पर लौटने लगी है। दरअसल नगर निकायों के संविदा और दैनिक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से आठ दिनों से सफाई कार्य बाधित था। इस वजह से पूरे शहर में कचरे का ढेर लग गया था। मृत जानवरों के शव और कचरे की बदबू से लोगों का हाल बुरा था। नगर आयुक्त और महापौर की पहल से बीते सोमवार से स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मियों से सफाई कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह सफाई ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। हड़ताल टूटने के बाद शुक्रवार से नगर निगम के कर्मियों ने सफाई कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 24 घंटे में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था लौटेगी पटरी पर सफाई कर्मी संघ के नेता मुन्ना राम ने बताया कि सरकार द्वारा हम लोगों की ...