दरभंगा, नवम्बर 1 -- Darbhanga News: दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चल रही मिठाई दुकानों में से कई दुकानें पंजीकृत नहीं हैं। इनके पास समुचित लाइसेंस भी नहीं है। फलस्वरूप गड़बड़ी पाये जाने पर ऐसी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करना कठिन हो जाता है। बताया गया है कि भरवाड़ा, सिंहवाड़ा, सिमरी आदि बाजारों में अधिकतर मिठाई दुकानदारों ने पंजीकरण एवं लाइसेंस नहीं लिया है। ग्राहकों ने बताया कि मिठाई की अधिकतर दुकानों में घिसे-पिटे पुराने बटखरे से ही मिठाई तौलकर दी जाती है। आधुनिक तराजू में भी कई जगह गड़बड़ी पाई जाती है। पॉलिथीन की थैली में तौलकर रखी मिठाइयां भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: मिलावट से जंग : जिले में प्रयोगशाला नहीं,मिलावट की जांच होती है बाहर उन्होंने कहा कि गरम जलेबी जब पॉलिथी...