दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज के पीजी रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित मासिक व्याख्यान श्रृंखला का तृतीय व्याख्यान मंगलवार को संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. एएस अंसारी ने 'नींद: आपके जीवन को नियंत्रित करने वाली एक रासायनिक प्रक्रिया है' विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि नींद विभिन्न न्यूरोट्रांसमीटरों एवं हार्मोनों द्वारा नियंत्रित एक जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया है, जो शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी, ऊर्जा, मनोदशा एवं स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नींद के दौरान शरीर में अनेक सक्रिय जैव रासायनिक परिवर्तन होते हैं, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: नीट तैयारी करने वालों के लिए उप...