Darbhanga News: निजी स्कूल में बच्ची की पिटाई का आरोप
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को कथित रूप से पांच वर्षीय नर्सरी की छात्रा की शिक्षक ने पिटाई की। इलाज के लिए बच्ची को लेकर डीएमसीएच पहुंचे पिता संतोष कुमार यादव ने स्कूल के एक शिक्षक पर छड़ी से उनकी बच्ची की पिटाई करने का आरोप लगाया । पिटाई से बच्ची के मुंह के पास लगी चोट से खून बहने की उन्होंने बात कही। डीएमसीएच में बच्ची का एक्सरे कराने के बाद उसका इलाज कराया गया। बच्ची के पिता का आरोप है कि जानकारी मिलने पर वे स्कूल पहुंचे। उनके अनुसार बच्चों ने बताया कि बच्ची की छड़ी से पिटाई की थी। इस दौरान बच्ची के मुंह के पास चोट लग गई और काफी खून निकला। पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्ची के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.