Darbhanga News: निखिल के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से गांव में हर्ष का माहौल
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा/ कमतौल। गांव के लाल निखिल के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनिकों का गांव कहे जाने वाले हरिहरपुर के निखिल ने आर्मी मेडिकल कोर, पुणे से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट कर्नल का पद ग्रहण किया है। गांव के लाल की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोग परिजनों को बधाई दे रहे हैं। विजय कुमार झा के पुत्र निखिल कुमार झा का चयन एएफएमसी पुणे में हुआ था। वहां से पासआउट होकर आर्मी मेडिकल कोर में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है। उनकी तैनाती के लिए उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है। निखिल के पिता सीआईएफ में हेड कांस्टेबल पद पर चेन्नई में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पुत्र निखिल ने इंटर तक की पढ़ाई बोकारो से की है। छोटा पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.