दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सोमवार देर शाम हुई घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। हंगामे के बीच मौके पर मौजूद एक यूट्यूबर के साथ भी मारपीट की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम कुछ देर के लिए पीछे हट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुजफ्फरपुर के बंदरा थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग किशोरी के निस्ता गांव में छिपाकर रखे जाने की सूचना उसके स्वजनों को मिली थी। स्वजन गांव पहुंचे, लेकिन विरोध के कारण स्वयं खोजबीन नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। दरोगा शंभू शर्मा के नेतृत्व में डायल-112 की पुलिस टीम निस्ता गांव पह...