दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्राथमिक विद्यालय, उसरा में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों के बीच तिरंगा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शिक्षिका सुनीति कुमारी झा ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्व को बताया और इनका सम्मान करने की सीख दी। प्रधान शिक्षिका ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर मो. नसीरूद्दीन, शीला कुमारी, मो. आरिफ रजा आदि थे। यह भी पढ़ें- वन्दे मातरम् गीत का सामूहिक गायन यह भी पढ़ें- Siwan News राजपुर में निकली तिरंगा यात्रा, रंगोली...