Darbhanga News: नदी किनारे जानवर देखने गये सातवीं के छात्र की डूबने से मौत
दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: दरभंगा/कुशेश्वरस्थान, हिटी। नदी थाना क्षेत्र के उसरी वार्ड नंबर चार में शनिवार की शाम नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उरी वार्ड नंबर चार निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव के पुत्र पिंकेश कुमार के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक के मामा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे पिंकेश नदी किनारे अपनी भैंस को देखने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और डूब गया। आसपास मौजूद बच्चों ने घटना देखकर शोर मचाया। हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालने का प्रयास करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार पिंकेश पढ़ाई में काफी तेज और शांत स्वभाव का था। वह सामान्य तौर पर खेलने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.