दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को अपराह्न सूखा नारियल का पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक से जा रहे दो राहगीरों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी बौका राम भी शामिल हैं, जो घटना के समय पास की चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। हादसे में बौका राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में कई टांके लगे हैं, जबकि हाथ बुरी तरह टूट गया है। बुधवार को उनके हाथ का ऑपरेशन किया गया। घटनास्थल के सामने ही मूसा साह दुर्गा पूजा समिति का मुख्य द्वार है। ऐसे में हादसे के समय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। संयोग रहा कि घटना अपराह्न में हुई। अगर देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान पेड़ गिरता, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुसहरी विसर्...