दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: दरभंगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सुंदरपुर छठी पोखर मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मोहल्ले वासियों की आम सभा हुई। इसमें पूजा समिति ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष राम नंदन महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव लालटुन यादव, उप सचिव अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष विजय चौधरी व उप कोषाध्यक्ष राजीव झा को नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि इस पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के साथ-साथ विजयादशमी के दिन रावण वध का भी भव्य आयोजन किया जाता है। इसे देखने भीड़ उमड़ती है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विकास नगर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष बने रविकांत कुशवाहा यह भी पढ़ें- Ghumla News: रावण दहन को लेकर नई समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...