दरभंगा, नवम्बर 24 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल कदम चौक के पास गत तीन नवंबर को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी स्व. रेवी सहनी के पुत्र कमल सहनी (36) के रूप में की गई है। उनकी मौत के बिल का बकाया करीब दो लाख रुपए को लेकर अस्पताल के कर्मियों ने शव को ले जाने से रोक दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने मामले को निबटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव डीएमसीएच भेजा। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के बड़े भाई मुन्नी सहनी ने बताया कि कमल सहनी अपने साले की बाइक पर पीछे बैठकर तारालाही से घर लौट रहे थे...