दरभंगा, नवम्बर 24 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर कटैया के पास रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप जख्मी मुर्गा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पकरिहार निवासी रामदेव शर्मा पुत्र कमोद शर्मा(41) के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चचेरे भाई राम प्रभु शर्मा ने बताया कि कमोद शर्मा पॉल्ट्री फार्म के मालिक थे। वे ग्रिल बनाने की दुकान भी चलाते थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे वह ब्रह्मपुर बाजार स्थित ग्रिल की दुकान से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुर कटैया के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक से...