दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। प्रेमजीवर से चन्दनपट्टी जाने वाली सड़क पर बुधवार को पतोर थाना क्षेत्र स्थित चौर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। घायल फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर निवासी स्व. मुकेश के पुत्र रोहित कुमार (19) और पुरखोपट्टी निवासी मो. नूर के पुत्र मो. शकील के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों के सिर पर गंभीर जख्म हैं। उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...