दरभंगा, नवम्बर 7 -- लहेरियासराय की सोसाइटी के दो फ्लैटों में चोरी Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के खानकाह चौक के पास मजार के सामने स्थित एक सोसाइटी में चोरों ने दो फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक फ्लैट दूसरी व दूसरी फ्लैट पांचवीं मंजिल पर है। दूसरी मंजिल पर रह रहे बैंक मैनेजर ओम कुमार झा ने बताया कि फ्लैट का ताला काटकर आलमीरा में रखे 35 लाख के जेवरात व 25 हजार नगद की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर हम लोग एक नवंबर की सुबह अपने गांव अपनी गाड़ी से निकल गए थे। फिर दो नवंबर को सुबह आठ बजे हम लोग वापस आए तो देखा कि ताले की कुंडी कटी हुई थी। उसी समय घटना की जानकारी डायल 112 नंबर को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पांचवीं...