दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) के दो छात्रों ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो में चयनित होकर संस्थान और मिथिलांचल का नाम रोशन किया है। अग्नि प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा विभाग के सत्र 2023-27 के छात्र बालराज रत्ना एवं हेमंत कुमार का चयन कंपनी में 6.57 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया गया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने दोनों चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के बल पर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य प्रत्ये...