दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। दोनार चौक के पास गुरुवार की सुबह किसी वाहन की ठोकर से सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े बुजुर्ग को कई स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बुच्चामन वार्ड नंबर तीन निवासी स्व. गंगा यादव के पुत्र रामविलास यादव (65) के रूप में की गई है। उनकी मौत की खबर मिलने पर उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन डीएमसीएच पहुंच गए। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के भतीजे पप्पू कुमार यादव ने बताया कि उनके चाचा फेकला स्...