दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना में बुधवार की सुबह खेत देखने जा रहे एक बुजुर्ग की जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवना वार्ड संख्या-एक निवासी रामेश्वर बरही (68 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामेश्वर बरही अकेले अपना खेत देखने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: देवना में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बुजुर्ग की मौतघटनास्थल का विवरण रास्ते में उनका पैर फिसल गया और वह जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। घटना स्थल घर से करीब 500 मीटर दूर था। आसपास खेल रहे बच्चों ने उन्हें गिरते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की। काफी मशक्कत के ...