दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच अधीक्षक व वरिष्ठ सर्जन डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि दूषित खाद्य पदार्थ कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं। खुले में बिक रही मिठाई और खाद्य पदार्थ कोलेरा तक के कारण बन सकते हैं। मिलावट से गैस्ट्रोएंट्राइटिस की बात आशंका भी बढ़ जाती है। कई खाद्य पदार्थों व मिठाइयों में रंग और केमिकल भी मिलाया जाता है। दूषित खाद्य पदार्थ पेट और आंतों में सूजन का बड़ा कारण बनता है। उल्टी, डायरिया, पेट दर्द, जॉन्डिस जैसी बीमारियों का मुख्य कारण दूषित खाद्य पदार्थ रहता है। उन पर भिनभिनाती मक्खियां भी कई बीमारियों का कारण बनती हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से सेहत को नुकसान यह भी पढ़ें- Darbhanga News: लूज मोशन से बीपी कम होने की आशंका: डॉ. दास यह भी प...