दरभंगा, अक्टूबर 22 -- आभूषण दुकान से सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश Darbhanga News: सिंहवाड़ा। सिमरी तारालाही पथ पर गोविंदपुर बसतवाड़ा स्थित आभूषण की दुकान में 19 अक्टूबर को दिनदहाड़े बाइक से पहुंचे दो बदमाश 19 लाख रुपये का सोने का जेवर लेकर भाग निकला। दुकानदार एवं अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच की ओर भाग निकला। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि आभूषण दिखाने के बहाने लगभग 120 ग्राम सोने के जेवरात ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश लेकर भाग गया। बाइक से बदमाशों के भागते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में दुकान संचालक संजय ठाकुर के आवेदन पर बुधवार को सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया ...