दरभंगा, नवम्बर 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले 12वें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की तिथि छह से 28 नवंबर तक निर्धारित की गई है। समारोह में सत्र 2023-25 के पीजी उत्तीर्ण तथा एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक पीएचडी करने वाले छात्र-छात्राएं उपाधि प्राप्त करेंगे। पीजी एवं एमएड के छात्र-छात्राओं को डिग्री के लिए पांच सौ तथा समारोह में सहभागिता के लिए सात सौ रुपये शुल्क देना होगा। एमबीए एवं पीएचडी के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री शुल्क सात सौ एवं सहभागिता शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को कुलसचिव ने जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...