दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: बिरौल। थाना पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग से यौन शोषण कर गर्भवती करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग नाबालिग के साथ यौन शोषण कर गर्भवती करने का मामला सामने आया था। इस मामले में परिजनों ने बिरौल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। आवेदन में परिजन के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया था। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुपौल बाजार बिचला टोल शेखपुरा वार्ड-04 में छापामारी कर मुख्य आरोपी मो. सितारे उर्फ फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्त...