दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: पंकज महासेठ,दरभंगा। बिहार के विभिन्न जिलों में दलितों, महादलितों, महिलाओं और मुस्लिमों पर सामंती व पुलिस जुल्म के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान के तहत भाकपा (माले), खेग्रामस, एपवा व इंसाफ मंच की दरभंगा जिला इकाई के बैनर तले गुरुवार को पोलो मैदान से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खां, एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, खेग्रामस के जिला सचिव पप्पू पासवान, पूर्व प्रमुख हरि पासवान, सबरी देवी, अमर राम, देवेंद्र कुमार और भाकपा (माले) जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, विनोद सिंह आदि ने किया। प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से निकलकर समाहरणालय, होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पुलिस ...