दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा के लहेरियासराय स्थित मॉडल करियर सेंटर के माध्यम से युवाओं को करियर परामर्श, रोजगार संबंधी मार्गदर्शन और जॉब मैचिंग की सुविधा देने के लिए भारत सरकार के युवा एवं रोजगार मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के जरिए नौकरी तलाशने वाले युवाओं और नियोक्ताओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को देते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय रोजगार मंत्रालय को पत्र भेजा था। इसके आलोक में केंद्र सरकार ने पहल शुरू कर दी है। मंत्रालय की ओर से सांसद को भेजी गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना तथा दरभंगा में मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय में आईटीआई रामनगर के पास जिला रोजगार कार...