दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा टाउनशिप के आसपास एक हजार एकड़ में मेडिकल सिटी एवं हेल्थ जोन विकसित किया जाए। जिसमें मेडिकल रिसर्च, फार्मा, बायोटेक, मेडिकल उपकरण उद्योग एवं छात्रावास का समेकित विकास हो। दरभंगा एयरपोर्ट को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए पर्याप्त भूमि आरक्षित की जाए, ताकि कार्गो टर्मिनल, एमआरओ एरोसिटी, होटल एवं लॉजिस्टिक पार्क स्थापित किए जा सकें। वे शनिवार को जिला आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के संबंध में समीक्षा बैठक में अपने सुझाव रख रहे थे।

परियोजनाएं और प्रस्ताव उन्होंने कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, एनएच, रेलवे जंक्शन तथा एयरपोर्ट को जोड़ते हुए इंट्रीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट ह...