दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: दरभंगा। मां श्यामा मंदिर में दान से प्राप्त जेवरात को गलाया गया। यह काम मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों एवं विधिवत नियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष पारदर्शितापूर्ण तरीके से किया गया। सभी जेवरात को गलाने के बाद उसका वजन किया गया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र मोहन झा, उपाध्यक्ष पं. कमला कांत झा, प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा, कोषाध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर रविरंजन कुमार, न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान, पूर्व सह सचिव सह सदस्य डॉ. श्रीपति त्रिपाठी व प्रभारी प्रबंधक रमानाथ झा की मौजूदगी में दंडाधिकारी के रूप में राकेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच एवं सहायक दंडाधिकारी के रूप में प्रियंका तैनात थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: श्री कृष्णा गौशाला झाझा के अध्यक्ष...