दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: पंकज महासेठ,दरभंगा। जिले में बिजली व्यवस्था में और अधिक सुधार की जरूरत है। शहरी व ग्रामीण इलाकों में तेज हवा चलने व बारिश होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभागीय दावे के अनुसार शहरी क्षेत्र में 24 घंटे में औसतन करीब 23 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। इधर, पिछले तीन वर्षों में बिजली की रिकॉर्ड मांग बढ़ी है। वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्र में 76 मेगावाट, वर्ष 2025 में 83 मेगावाट एवं चालू वर्ष 2026 में रिकॉर्ड मांग 89 मेगावाट दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बिजली की बदहाल व्यवस्था: ग्रामीण इलाकों में नौ घंटे तो शहर में पांच घंटे कट रही बिजली जिले में करीब 3...