दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के दोहट नारायण छपकी गांव में गत सोमवार की देर रात तालाब में गिरने से 61 वर्षीय राम बाबू भगत की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी स्व. रामदेव भगत के पुत्र राम बाबू भगत के रूप में हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक के बड़े पुत्र के अनुसार, सोमवार रात वे घर के बगल में स्थित तालाब किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से उनके पिता तालाब में गिर गए। पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तालाब में शव उपलाता दिखा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राम बाबू भगत ही परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटा ...