दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। प्रखंड की इजरहटा पंचायत में बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पिछले 25 दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति व लो वोल्टेज के खिलाफ इजरहटा के लोगों में विभागके प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण पंखे, मोटर, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की आपूर्ति प्रभावित है। मोटर नहीं चलने से पेयजल संकट गहराया गया है। छोटे कारोबार और किसानों का काम भी बाधित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: एक माह से लचर बिजली व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग करते हुए सड़क पर विरोध प्रद...