दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान काली मंदिर परिसर में सोमवार की देर रात बरामदे में सो रहे एक युवक की अपराधियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने बरामदे पर खून से लथपथ पड़ा शव देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सकतपुर पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान मनीगाछी प्रखंड की गंगौली कनकपुर पंचायत के वार्ड आठ निवासी स्व. मुनेश्वर ठाकुर के 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सुपना चौर में मिला अधेड़ का शव, चार हिरासत में पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसए...