Darbhanga News: तारडीह:कनकपुर में महिला से मोबाइल झपट चोर फरार
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड के कनकपुर गांव के पास गत 28 सितम्बर की रात चोर महिला से मोबाइल छीनकर भाग निकला। महिला शीला देवी (पति संजय महतो) ने बताया कि ठीकागाछी में इन्द्र पूजा देखकर घर सोनपुर मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल झपटकर भाग निकले। हल्ला करने पर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक दोनों चोर भाग निकले। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.