Darbhanga News: तारडीह:उच्च विद्यालय से कई सामग्री की हुई चोरी
दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के प्लस टू पटेल उच्च विद्यालय नारायणपुर में चोरों ने गत 10 अगस्त की रात कम्प्यूटर, की बोड, माउस व मॉनिटर की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में एचएम देवचन्द्र प्रसाद ने कहा है कि मंगलवार को 9:45 बजे स्कूल पहुंचने पर ग्रिल, कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला व शिक्षक सदन का ताला टूटा हुआ था और कार्यालय कक्ष में रखे कम्प्यूटर व उसकी सामग्री समेत कई महत्वपूर्ण कागजात की चोरी हो गई थी। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पीएस महिगवा से चोरों ने उड़ाए कीमती उपकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.